फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम करवाने के लिए चलाया जाएगा जन जागृति अभियान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:03 PM IST

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। अब समाजसेवी इंजीनियर तेजपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर जन जागृति अभियान चलाने की बात कह दी। वहीं नांगल चौधरी से पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीति षडयंत्र के तहत और सिर्फ एक परिवार से रंजिश रखते हुए च्यवन ऋषि का नाम आगे किया। पूर्व मंत्री डाॅ. अभय सिंह बिना वजह मेडिकल कॉलेज के मामले को भटकाने के लिए राव तुलाराम शहीद स्मारक का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे 2014 से 2024 तक सत्ता में थे, तब उन्होंने शहीदी स्मारक का जिक्र क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि शहीद तुलाराम के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका साफ संदेश कुछ राजनेता व लोगों को है कि वह इस मुद्दे भटकाने का प्रयास न करे। शहीदों के मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इतिहास को मिटाने वाले एक दिन खुद इतिहास बनकर रह जाएंगे। इस मौके पर नलवाटी विकास समिति, नहरी संघर्ष समिति सहित अनेक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें