फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सरकारी कार्यालय व शैक्षणिक संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Nov 2025 01:29 PM IST

जिला महेंद्रगढ़ में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इस विशेष दिवस पर संविधान में निहित मूल्यों और लोकाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को जिला में सामूहिक वाचन के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किए गए। उन्होंने सभी नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे इस शुभ अवसर पर अपनी गतिविधियां इस वेबसाइट पर अपलोड कराएं। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें