फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मनीष यादव बने हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान

हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन का जिला प्रतिनिधि सम्मेलन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-एक नारनौल में संपन्न हुआ। जिसमें मनीष यादव को जिला प्रधान बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य सलाहकार कृष्ण यादव ने की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान कपिल रावलधी, महासचिव जगमिंदर, कोषाध्यक्ष सुरेश श्योकंद तथा प्रेस प्रवक्ता सुनील पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिला महेंद्रगढ़ के लिपिक वर्ग के सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में शैलेन्द्र सिंह को चेयरमैन, मनीष यादव को जिला प्रधान, कमल भुक्कल को वरिष्ठ उपप्रधान, विक्रम को महासचिव, दुलीचंद शर्मा को कोषाध्यक्ष, मुनीराम को मुख्य सलाहकार, मनीष कुमार को उपप्रधान, कुणाल शर्मा को प्रेस सचिव, धर्मेंद्र को ऑडिटर तथा दिनेश को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान दिनेश भारद्वाज, सचिव दिलबाग भारद्वाज, सहसचिव प्रदीप पावड़िया, उपमहासचिव हरीश बगड़वाल, ऑडिटर धीरज सहरावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें