फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मंगलमुखी समाज ने चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन

मंगलमुखी समाज की गद्दी पति महक किन्नर ने बुलबुल गिरी किन्नर अखाड़ा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ को शिकायत दी है। इससे पहले नारनौल किन्नर समाज के साथ अन्य लोगों ने चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनेक संगठनों ने भी मंगलमुखी समाज को समर्थन दिया और बुलबुल गिरी किन्नर अखाड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को दी शिकायत में कहा कि वह महक किन्नर गद्दी मंगल मुखी किन्नर समाज की महंत है। वह करीब 15 वर्ष से डेरा की गद्दी पर आसीन है। उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर सहयोग करती हैं। कुछ समय से बुलबुल किन्नर भिवानी ने अनेक जगहों पर जबरन कब्जा कर लिया है। अब मंगलमुखी डेरा पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने डेरा के सेवक विनोद सैनी के खिलाफ भी झूठी शिकायत दी है। महक किन्नर ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें