कनीना क्षेत्र के गांव कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी टेक्टर रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लोट रहा था। कोटिया बस स्टैंड के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।