कनीना के उपमंडल के गांव रसूलपुर में आर्य समाज रसूलपुर द्वारा रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के गांवों के युवाओं ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि अहीरवाल संस्कृति के अध्यक्ष सत्यव्रत शास्त्री रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एचडीएफसी बैंक के बैंक ऑपरेशन मैनेजर अतर सिंह रहे। मुख्य अतिथि सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि हमें हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रयास करना होगा। आने वाली पीढ़ी को हमें हमारी संस्कृति को पहचानने के लिए कार्य करना होगा। रक्तदान सबसे महादान कहा गया है रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। रक्त केवल दान करने से ही दूसरे के का जीवन बचाया जा सकता है। मंडलपति सतीश आर्य ने कहा कि आर्य समाज द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इस दौरान रेड क्रॉस नारनौल की टीम द्वारा विशेष सहयोग दिया जाता है। रक्तदान शिविर में अप नागरिक अस्पताल कनीना के डॉ. हनुमान सिंह, सचिन नर्सिंग ऑफिसर, रवि, प्रेमलता, सुरभी, टेक्निकल ऑफीसर सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा।