ईरान-इजराइल युद्ध के बाद बने हालातों के चलते शहर में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें एक बार फिर से नजर आने लगी है। जिले में करीब 2 लाख 41 हजार गैस उपभोक्ता हैं, जबकि जिले की 21 गैस एजेंसी पर रोजाना केवल 4700 सिलिंडरों की ही आपूर्ति हो पा रही है। ऐसे में मांग के मुकाबले सप्लाई आधी से भी कम होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।