फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली कलश यात्रा, शिव परिवार की मूर्ति स्थापना पर हुआ भंडारा

महेंद्रगढ़ के गांव अगिहार में नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश एवं शोभायात्रा में गांव की 101 महिलाएं शामिल हुई। एक सप्ताह चली भगवान शिव एवं परशुराम की मूर्ति स्थापना से पूर्व ज्योतिष आचार्य विष्णु शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया। अधिवक्ता विजय कौशिक ने बताया कि शोभायात्रा गांव के नव निर्मित पिपलेश्वर मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गाें से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। सात जोड़ो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की संपन्न कराई गई। बाद मूर्ति की स्थापना के उपरांत मंदिर प्रागंण में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कलश एवं शोभायात्रा के दौरान ट्रेक्टर-ट्रोलियों में मूर्तियां रखकर ग्राम परिक्रमा कराई गई। डीजे पर भगवान के भजनों पर श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें