नारनौल के गांव जैलाफ के प्रगतिशील किसान कैलाश चंद्र ने अपने खेत में फलदार पेड़ पौधे आम, निम्बू, किन्नू, जामुन, आंवला, चिकू, मौसमी, अर्जुन, संतरा, लेहसवा के पचास पेड़ पौधे लगाकर सराहनीय कार्य किया है। प्रगतिशील किसान कैलाश चंद्र अटल भू योजना व कृषि विभाग के समय समय पर गांव में कैंप लगाकर किसानों को आधुनिक खेती, बागवानी व सूक्ष्म जल पद्धति से खेती करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मनीषा यादव कोऑर्डिनेटर अटल भू योजना की कार्यशाला से प्रेरित होकर आर्गेनिक खेती, बागवानी व सूक्ष्म जल पद्धति को खेती में शामिल करने के लिए किसानों को जागरूक करने में जुटे हैं। कैलाश चंद्र ने बताया कि हमेशा उनकी रूचि पर्यावरण को बढ़ावा देने व खेतों में पेड़ों के संरक्षण की रही है।