फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सर्कल कबड्डी में राखीगढ़ी की विजेता तो झोझूकलां की टीम रही उप विजेता

कस्बा स्थित बाबा लालगिरी मंदिर में महाराज की 50वीं स्मृति पर मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भंडारा व स्पर्धाएं आयोजित की गई। सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में राखीगढ़ी की विजेता बनी जबकि झोझूकलां की टीम उप विजेता रही। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी हरीश कनीनवाल ने किया। उन्होंने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय किया और इसके बाद स्पर्धा शुरू की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान व पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़ के मुकाबले कराए गए। इनमें 100 मीटर बालिका वर्ग में अदिति ने प्रथम, छवि ने द्वितीय, ईशिका ने तृतीय व राधिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर बालक वर्ग में जोनी प्रथम, इरफान द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बुजुर्ग वर्ग में मनरूप ने प्रथम, रामभगत ने द्वितीय और गिरधारी लाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में मीनू प्रथम, नैंसी द्वितीय एवं दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में मोहन सांगवान प्रथम, सदाब द्वितीय एवं इरफान तृतीय रहे। 1600 मीटर बालक वर्ग में मोहन सांगवान प्रथम, रवि गुर्जर द्वितीय, साहिल तृतीय तथा शुभम चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर बालिका वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, सोनिका द्वितीय, मंजू तृतीय एवं तन्वी चतुर्थ स्थान पर रहीं। अंत में सर्कल कबड्डी महिला वर्ग में राखीगढ़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 7100 रुपये का पुरस्कार जीता जबकि झोझूकलां की टीम ने 5100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि हरीश कनीनवाल ने मंदिर प्रांगण में टाइल लगाने के लिए 1.11 लाख रुपये और खेल प्रतियोगिताओं के 1.11 लाख रुपये कमेटी को प्रदान किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें