फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में म्यूजिकल चेयर में सोनल तो लंबी कूद में हिमांशु रहा प्रथम

संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विविध खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें म्यूजिकल चेयर में सोनल प्रथम, लंबी कूद में हिमांशु (श्रवण बाधित) प्रथम, ऊंची कूद में हिमांशु प्रथम, टावर मेकिंग ऑफ डिस्पोजल ग्लास में दिव्या और संजय प्रथम और अरेंज द चेयर गेम में अलका, आर्यन व भावना प्रथम रहे। संस्था के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं चेयरपर्सन डॉ. कुसुम गुप्ता ने कहा कि समावेशी शिक्षा का मूल मंत्र है कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. राजपाल यादव, उनकी बेटी डॉ. आकृति यादव, रेड क्रॉस से शोभा शर्मा, मंजू कुमार तथा एडवोकेट अंजू शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विजेता दिव्यांग बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें