फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर दिखाए काले झंडे

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई ने राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर झाडू प्रदर्शन व काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों को मौखिक व लिखित में अवगत भी करवाया गया। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जो सुविधाएं नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारियों को दी जा रही है वो सुविधाएं नगर परिषद नारनौल में समय पर नही दी जा रही है। वहीं कर्मचारियों को गेहूं के लिए 25 हजार रुपये दिए जाने थे। लेकिन इस नगर परिषद व नगर पालिकाओं ने मना कर दिया है। इस कारण नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकला तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। मंगलवार को हड़ताल की वजह से शहर में सफाई हो सकी। इस आंदोलन की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत,राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, जिला प्रधान राहुल सारवण, इकाई सचिव महावीर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह दरोगा, रमेश कुमार, गिरवर दरोगा, देवानंद, विक्रम सिंह, लखन सिंह, भीम सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें