फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में स्त्री सशक्तिकरण, दान पुण्य एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोकपर्व मकर संक्रांत पर किया यज्ञ संगोष्ठी का आयोजन

पतंजलि महिला योग समिति एवं मातृशक्ति यज्ञ समिति ने हुडा सेक्टर में यज्ञ एवं योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यज्ञ संयोजिका व समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया कि यज्ञ एवं योग जैसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करते हुए मातृशक्ति टीम द्वारा नियमित रूप से यज्ञ करवाए जा रहे हैं। जिनमें महिलाओं की विशेष भूमिका व भागीदारी रहती हैं। सामाजिक सेवा कार्य, स्वास्थ्य, पौधारोपण, बालिका सुरक्षा एवं स्त्री सशक्तिकरण जैसे प्रकल्पों के साथ महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। आर्या ने बताया कि जिले का बेटी अनुपात बेटों की तुलना में अभी भी बहुत कम है जिसको बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास बेहद जरुरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें