फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे

ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। इसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े करीब 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। करीब दो बजे सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। एएचपीसी वर्कर्स यूनियन के करीब 50 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिस कारण बिजली से संबंधित कार्य बाधित रहे। वंही पीडब्ल्यूडी में करीब 150 कर्मचारी ओर जनस्वास्थ्य विभाग में करीब 200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। हालांकि रोडवेज विभाग से जिले भर में केवल 2 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे बसों के संचालन निर्धारित समय अनुसार हुआ। वहीं बैंक यूनियनों ने हड़ताल से दूरी बना कर रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें