फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में पुलिस ने दौड़ प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक

उपमंडल के गांव बाघोत में थाना सदर कनीना की पुलिस ने टीम ने दौड़ प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सदर थाना प्रभारी सज्जन कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार गांव बाघोत के खेल मैदान में जिला पुलिस की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। थाना प्रभारी ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। नशे के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही अपराध का कारण भी बनता है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि कोई नशीले पदार्थ का व्यापार कर रहा है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। नशा वो बीमारी है, जो न केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें