उपमंडल के गांव गाहड़ा निवासी 42 वर्षीय होटल संचालक सुनील कुमार की शुक्रवार को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह देर रात अपने होटल में कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार जब काफी देर तक सुनील कुमार बाहर नहीं आए तो होटल कर्मचारी उन्हें देखने पहुंचा, जहां वह अचेत अवस्था में मिले। तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक सुनील कुमार तेल मिल भी चलाते थे।