राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर दौंगड़ा अहीर टोल के पास चितलांग गांव के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में सवार दोनों व्यक्ति ट्रक के टायरों के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।