फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में एचकेआरएनएल कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Thu, 06 Feb 2025 03:03 PM IST

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन ने एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने काम पर वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा बिल के तहत हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग उठाई। सरकार विरोधी नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के महासचिव जरनैल सिंह ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग भवन तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारी एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत हैं। ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्ति के चलते कर्मचारियों को कार्य मुक्त किया जा रहा है। एक और हरियाणा सरकार सेवा सुरक्षा बिल लाकर एचकेआरएनएल कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करने का प्रचार कर रही है। वहीं, दूसरी ओर इन्हें कार्य मुक्त किया जा रहा है। विभागों में कार्य लगातार बढ़ने से कर्मचारियों पर काम का भार अधिक है। लंबे समय से नए पद सृजित नहीं किए गए। कर्मचारियों ने कहा कि काम के भार के अनुसार विभागों में स्वीकृति पदों पर नियुक्ति की संख्या कम है। कर्मचारियों को कार्य मुक्त न किया जाए और हरियाणा सरकार के सेवा सुरक्षा बल को साकार किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें