फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिओ फेसिंग को लेकर किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 03:52 PM IST

सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में वीरवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिओ फेसिंग उपस्थिति एप के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेतृत्व में नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ रोष प्रकट किया। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन,डेंटल सर्जन एसोसिएशन,फार्मेसी एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, लैब तकनीशियन एसोसिएशन व एनएचएम कर्मचारी संघ से प्रतिनिधि भूख हड़ताल में शामिल हुए। करीब 20 प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठे। चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कहा कि 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक और महानिदेशक ने जिओ फेसिंग उपस्थिति प्रणाली के आदेशों को निरस्त नहीं किया। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. भरत सहारण डेंटल एसोसिएशन से मेजर डॉ. शरद तुली, एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन से सुखबीर सिंह, लैब तकनीशियन एसोसिएशन से सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी लगा रहे हैं। लेकिन फिर भी तंग किया जा रहा है। ये निजता का हनन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें