फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्वास्थ्य मंत्री ने गांव बवानियां में उप स्वास्थ्य केंद्र की रखी आधारशिला, धर्मशाला का किया उद्घाटन

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बुधवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही। स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महेंद्रगढ़ विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जो काम पिछली सरकारें नहीं कर पाई इस सरकार ने तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए 70 नई एम्बुलेंस का ऑर्डर दिया गया है। इससे आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को गांव बवानिया में उप स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी और श्रीकृष्णा धर्मशाला का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गांव डुलाना में बस शेल्टर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गांव डुलाना और बवानियां के विकास कार्यों के लिए 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव के आवास पर आयोजित लंच कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल का जिक्र करते हुए बताया कि पहले इसका बजट 17 करोड़ रुपये था, जो बाद में बढ़कर 75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि योजना में बदलाव के कारण काम प्रभावित हुआ। अब इसे दोबारा संशोधित कर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत में पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि जैसे ही अतिरिक्त बजट स्वीकृत होगा, अस्पताल का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव व नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव भी स्वास्थ्य मंत्री के साथ रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें