फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज कनीना में करेंगी उद्घाटन व शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज कनीना के खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम के दौरान 7.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं व विकास कार्याें का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती कार्यक्रम से पूर्व तैयारों का जयजा लेने पहुंचे। परियोजनाओं में सिंचाई, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे से संबंधित कार्य शामिल हैं। विभिन्न कार्याें का उद्घाटन व शिलान्यास से ग्रामीण क्षेत्र की मूलभृत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी तथा ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डेढ़ करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास कार्याें का शिलान्यास, 3.60 करोड़ के विकास कार्याें का उद्घाटन करेंगी। साथ ही अनेक गांवों में खेल स्टेडियम, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, सुंदरीकरण, इंडोर जिम सहित अनेक सौगातों की भी क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक तालाबों को नहरी पानी से जोड़ने के कार्य का भी होगा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें