फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

नारनौल। जिला रेड क्रॉस सोसायटी नारनौल ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यात्रा को सिटी मजिस्ट्रेट ने रेड क्रॉस नारनौल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कोर्ट मोड नारनौल तक निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे झंडे लेकर मार्च किया। बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना था। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें