फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अटेली स्लम क्षेत्र में निशुल्क 134 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रोड सेफ़्टी-लाइफ सेफ़्टी थीम के अनुरूप हरियाणा एचएएम प्रोजेक्ट के तहत अटेली स्लम क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं व आसपास के समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था। शिविर में कुल 134 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, आंखों की जांच, शरीर का तापमान सहित विभिन्न जांच की गईं तथा मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ समुदाय को सड़क सुरक्षा अभियानों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें