ग्राम निहालावास में बुधवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 136 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और दवाइयां दी गईं। शिविर का आयोजन सहगल फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल 'परिवर्तन परियोजना' ने किया। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी, नारनौल ने भी सहयोग दिया। जयपुर हार्ट एवं जनरल हॉस्पिटल, आयुष सेंटर डेरोली अहीर और स्वास्थ्य विभाग निहालावास की विशेषज्ञ टीम ने जांच की। मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को समय पर जांच और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में कई चिकित्सक और आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।