फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में परीक्षा केंद्र के बाहर खुली मिली फोटोस्टेट की 4 दुकानें, आधा घंटे पहले पुलिस ने करवाई बंद

प्रशासन की ओर से 18 फरवरी को आदेश के बावजूद बहरोड़ रोड पर स्थित परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्कूल के बगल में फोटो कॉपी की एक नहीं बल्कि चार चार दुकानें खुली पाई गई। जिससे साफ तौर पर देखने को मिला कि प्रशासन के आदेशों की कैसे धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालांकि बच्चों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद पुलिस अधिकारी ने दोपहर 12 बजे दुकानों को बंद कराया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक आयोजित होने वाली सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, डीईआईईडी प्रथम द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) की परीक्षाओं के मद्देनजर डीसी ने जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के सेक्शन 163 के तहत फोटोकॉपी व कोचिंग सेंटर के संचालक पर पाबंदी लगाई थी। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया था कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोकॉपी मशीन की दुकानें, जेरॉक्स मशीनें, फैक्स मशीनें और ऐसी दूसरी कॉपी करने/ट्रांसमिट करने की गतिविधियां और कोचिंग सेंटर चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दिन से लेकर परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक, जिले के परीक्षा केंद्रों के परिसर में और 200 मीटर के दायरे में बिना इजाजत के लोगों का आना-जाना/इकट्ठा होना और साथ ही हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवारें, गड़ासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू वगैरह ले जाना मना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें