अटेली और कनीना नगर पालिका चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया 28 फरवरी को पूरी करने की तैयारी कर ली है। यह जांच उम्मीदवारों और उनके एजेंट्स की मौजूदगी में की जाएगी। चेकिंग का स्थान एवं समय: कनीना: सुबह 9 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली: सुबह 9 बजे नगर पालिका कार्यालय, अटेली (नीरपुर) उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम की सेकेंड रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे बूथ स्तर पर मशीनों का निर्धारण किया गया है। संबंधित एजेंट मॉक पोल के दौरान मशीन के नंबरों का मिलान कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक: योगेश कुमार पुलिस पर्यवेक्षक: ध्यानचंद चुनाव खर्च पर्यवेक्षक (एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर) नियुक्त किए हैं। शिकायत और संपर्क सुविधा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उम्मीदवार और नागरिक पर्यवेक्षकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सिंचाई रेस्ट हाउस, नारनौल में कमरा नंबर 1 और 2 में सुबह 11 से 12 बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आचार संहिता का पालन अनिवार्य उपायुक्त ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा। प्रचार के दौरान अनुमति लेने के बाद ही वाहनों का उपयोग किया जाए। साथ ही, चुनाव खर्च का पूरा विवरण तय समय पर खर्च पर्यवेक्षक को दिखाना होगा। बैठक में कनीना के आरओ जितेंद्र सिंह, अटेली के आरओ रमित यादव, डीआईओ प्रशांत कुमार, सिस्टम एनालिस्ट राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।