फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में सरसों के खलिहान में लगी आग, चार एकड़ फसल जलकर राख

नारनौल के मांदी गांव में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा एक खलिहान में आग लगा दी गई, जिससे करीब चार एकड़ में फैली सरसों की फसल जलकर राख हो गई। घटना लोकेश यादव के खेत में हुई, जहां आग ने देखते ही देखते पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। किसानों ने इस घटना पर रोष जताते हुए जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें