फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग, बड़ा हादसा टला

शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय की चारदीवारी के अंदर स्थापित ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आसपास सूखी घास और झाड़ियों में आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर कॉलोनीवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें