रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से दो स्कूटी व दो बाइक सहित सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कानदार द्वारा करीब दस लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। गनीमत रही कि मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया क्योंकि दुकान के पास ही पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप हैं जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।