फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बाबा जगदीश की पुण्यतिथि पर किया भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महेंद्रगढ़ के बीचोंबीच स्थित विकटेश्वर प्राचीन महादेव मंदिर में शुक्रवार को बाबा जगदीश गिरी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर व आसपास गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग पंडाल लगाया गया था। बाबा विशवेश्वर नंदगिरी महाराज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह सवा आठ बजे हवन के उपरांत 101 साधु-संतों को प्रसाद वितरण के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया। रात नौ बजे तक चलने वाले भंडारे में शाम चार बजे तक करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गजानंद, राजेंद्र यादव, राजू, केशव, संदीप, धीरज यादव, बोबी यादव, संदीप तथा मोंटी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें