नांगल चौधरी की यादव धर्मशाला में मंगलवार को असम राइफल्स के 191वें स्थापना दिवस पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन के सदस्य एवं उनके आश्रित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनके अनुभवों को भी साझा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने असम राइफल्स के गौरवशाली इतिहास और देश की सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।