फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शन

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संगठन की तीनों शाखा के संयुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। जिला प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा दी जाए, पदों में की गई कटौती को वापस लिया जाए, वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को एचकेआरएनएल के बराबर वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि एचकेआरएनएल कर्मचारियों को अनुभव का लाभ दिया जाए, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से राहत दी जाए, पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटर को सेवा सुरक्षा एक्ट में शामिल किया जाए और 14 महीने का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र, कौशल यादव, महेंद्र बोयत, कपिल यादव, अनिल सैन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें