फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मनीषा ने हाउसकीपिंग उत्पाद निर्माण शुरू किया, ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया, एमएसएमई लोन से उद्योग लगाकर 7 लोगों को रोजगार दिया

नारनौल। 2020 के दौरान आई महामारी कोरोना ने जहां हजारों लाखों के रोजगार को प्रभावित किया, वहीं अटेली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा की रहने वाली मनीषा के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान मनीषा ने यू ट्यूब पर हाउस कीपिंग उत्पाद बनाने की विधि देखना शुरू की और वह इससे इतना प्रभावित हुई कि रोजाना घंटों तक मोबाइल पर सीखते हुए घर पर छोटे मोटे उत्पाद बनाना शुरू कर दिए। इसी का नतीजा है कि मनीषा अपना लघु उद्योग स्थापित करने में सफल हुई। पड़ोसियों ने की तारीफ: मनीषा ने 2021 में पहली बार घर पर ही टॉयलेट क्लीनर बनाया और जब उससे सफाई की तो नतीजा एकदम सकारात्मक रहा और खर्च भी आधे से कम लगा। इस पर मनीषा ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को सैंपल दिए। जिसके बाद महिलाओं ने भी उनके बनाए उत्पाद की काफी सराहना की। पति का मिला सहयोग: इसके बाद मनीषा ने सर्फ, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर व डिश वॉश सहित कई उत्पाद बनाए और कामयाब भी रही। मनीषा की लगन देखकर पति विजय भी उनसे काफी प्रभावित हुए और मनीषा को अपना लघु उद्योग शुरू करने की सलाह दी। 2024 में डाली लघु उद्योग की नींव: 4 साल की मेहनत के बाद मनीषा ने एमएसएमई के माध्यम से सात लाख का लोन लेकर दो मशीन स्थापित की और मार्च 2024 में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखते हुए अपने लघु उद्योग की नींव रखी। मोहल्ले से शुरू हुआ व्यापार धीरे धीरे फैलने लगा तो मनीषा ने काम के लिए लोगों को नौकरी देना शुरू किया और अब उनके पास 7 लोगों का स्टाफ है। बॉक्स: मनीषा ने बताया कई माह तक यू ट्यूब पर सीखने के बाद उन्होंने यूपी की एक कंपनी से ऑनलाइन 3 माह का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। मनीषा ने बताया कि उनके बनाए सारे उत्पाद इको फ्रेंडली हैं। उन्होंने बताया कि प्रति माह सारा खर्चा काट कर वह आसानी से 50 हजार की बचत कर परिवार का आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें