फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बिजली विभाग की लापरवाही से टूटी पानी की पाइपलाइन, गंदे पानी से ग्रामीण परेशान

नवीन दलाल Updated Wed, 21 Jan 2026 11:30 AM IST

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धौलेड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली का पोल लगाते समय पानी की पाइपलाइन टूट गई, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को बार-बार सूचित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पाइपलाइन टूटने के कारण पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गंदा पानी घरों में जाने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें