फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जिला नगर आयुक्त ने किया कनीना के विभिन्न वॉर्डों का दौरा, वॉर्ड नंबर चार जीरो वेस्ट वॉर्ड घोषित

जिला नगर आयुक्त नारनौल रणबीर सिंह ने सोमवार को कनीना के वार्ड नंबर चार का दौरा किया। यह वार्ड हाल ही में जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है। दौरे के दौरान उन्होंने वार्ड की गलियों में घूमकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहां कमियां मिली, वहां नगरपालिका अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने नगर में स्थित जर्जर भवनों की पहचान कर उनके मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। वार्ड वासियों ने कस्बे में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया तो डीएमसी ने आश्वासन दिया कि बंदरों को जल्द ही पकड़वाकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी यादव ने कहा कि नगर में सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर चार को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित करना बड़ी उपलब्धि है और जल्द ही पूरे नगर में साफ-सफाई अभियान चलाकर कनीना को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाएगा। वार्ड चार की पार्षद रेखा वार्ड को जीरो वेस्ट घोषित किए जाने पर खुशी जताई और आश्वासन दिया कि इसे हमेशा साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान रिंपी कुमारी, उप प्रधान सूबे सिंह, पार्षद योगेश, मुकेश नम्बरदार, मनीष कुमार, देशराज, नगरपालिका सचिव कपिल, जेई राकेश, लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ, समाजसेवी दीपक वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें