फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, उचित साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की बाहरी दखलअंदाजी न हो सके। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अंतिम समय की तैयारियों को पूरी गंभीरता से पूर्ण कर लें, क्योंकि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें