फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में युवा संसद में एआई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण पर गूंजी बहस

सुनील कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप युवा संसद का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यवाही का जीवंत मंचन करते हुए शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर यात्रियों के लिए शेल्टर निर्माण जैसे समसामयिक मुद्दों पर प्रभावशाली बहस की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या बिंदु यादव और डाइट महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता जितेंद्र बोहरा ने किया। प्राचार्या ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती है। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान की मूल भावना और जिम्मेदार नागरिकता से परिचित कराना है। संसद के प्रश्नकाल और शून्यकाल में विद्यार्थियों ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनका मंत्रिपरिषद की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों ने जवाब दिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसदीय मर्यादा के साथ हुई नोकझोंक ने कार्यक्रम को वास्तविक संसद जैसा माहौल दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. संजय शर्मा, जितेंद्र बोहरा और प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता शशी प्रकाश ने किया। भूमिका निर्वहन में कुमारी दिशा ने लोकसभा अध्यक्ष, प्रिया ने प्रधानमंत्री, चाहत ने नेता प्रतिपक्ष और समीर ने गृहमंत्री का प्रभावशाली अभिनय किया। पर्यवेक्षकों ने विद्यार्थियों की तार्किक प्रस्तुति, संसदीय भाषा और आत्मविश्वास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें