फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल के गोलवा में रात्रि ठहराव कर डीसी एसपी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने मंगलवार को जिला के आखिरी गांव गोलवा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद किया तथा समस्याएं सुनीं। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमों ने रागिनियों के माध्यम से सरकार की नीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच एक वालीबॉल मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन भी किया गया। इससे पहले विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं से लाभान्वित किया। इस मौके पर आयुष तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की तथा नागरिकों को मुफ्त में दवाइयां वितरित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें