लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक एक सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखकर जमा करवा सकते हैं। शिकायतों की ट्रैकिंग और जवाबदेही तय होती है । प्रत्येक आवेदन को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तुरंत सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। डिजिटल एंट्री की इस व्यवस्था से न केवल हर एक शिकायत का पूरा ब्योरा सुरक्षित रहता है, बल्कि उस पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति की भी निरंतर मॉनिटरिंग संभव हो पाती है। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा डीएसपी डॉ. कविता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।