फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Naveen Updated Wed, 27 May 2026 04:36 PM IST

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था व नशे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता राव दान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन की शुरुआत यादव सभा से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए यादव सभा से शुरू होकर आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, कॉलेज रोड, मोहल्ला सैनीपुरा से विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय गुलेल गैंग के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं, चोरी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में महेंद्रगढ़ में नशे की हालत में एक युवक द्वारा अपनी ही मां की हत्या किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं के साथ रोजगार और भर्ती के नाम पर धोखा हुआ है, जबकि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, किसानों और आम जनता को आर्थिक राहत दी जाए तथा भविष्य में परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें