फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 11:56 AM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। नगर पालिका संघ के सचिव महावीर प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों का तीन साल का ड्रेस जूते व पांच दिन का वेतन बकाया है। वहीं कच्चे कर्मचारियों की आईडी कार्ड बनाया जाए, कच्चे कर्मचारियों का ईएसआई कार्ड बनवाया जाए, पक्के कर्मचारियों की एसीपी लगाई जाए। मांगों का नगर परिषद प्रशासन समाधान नहीं करेगा तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को देखते हुए सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से नगर परिषद कार्यालय में धरना देंगे और जब तक मांगे नहीं मानी जाती यह धरना अनिश्चित काल के लिए चलता रहेगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार जैदिया, राहुल सारवान, महेंद्र सिंह सांगलिया, भूपेंद्र दरोगा, भीम सिंह, प्रताप दरोगा, रोशन, विक्रम, मनोज, धर्मेंद्र, निरंजन, दीपक, देवानंद, रवि, मनोज देवी, ममता देवी, बबली देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी और सुनीता देवी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें