फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जयघोष के साथ शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के स्वर, सावन के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन माह के पहले दिन वीरवार को शहर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जयघोष और शिवभक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, जिससे प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी लगी रहीं। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के प्राचीन मोड़ावाला व छोटा बड़ा तालाब शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें