भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय नारनौल में मंगलवार को एक हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चुनाव की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए और मिठाई बांटकर, ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी व्यक्त की। डॉ. यतेंद्र राव ने इस मौके पर कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और भी सशक्त होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी न केवल संगठनात्मक मजबूती प्राप्त करेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं के विकास और जनता की सेवा में भी नया अध्याय लिखेगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी सदस्यों ने एकजुटता और समर्पण की भावना को पुनः व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि पार्टी के नए नेतृत्व से सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन और दिशा मिलेगी। भाजपा जिला कार्यालय नारनौल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, राकेश शर्मा व दयाराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, जिला महामंत्री किशन सैनी, योगेश शास्त्री, पार्षद संजय अमन, जगदीश पासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।