फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दो एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, तीन डीपीसी ध्वस्त

सुधीर शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 06:51 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने 9 जुलाई को शहरी क्षेत्र कनीना में अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कनीना से छितरोली रोड पर चिकारा कैंटीन के पास राजस्व संपदा मौजा कनीना में लगभग दो एकड़ भूमि पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान दो एकड़ भूमि में बनी तीन डीपीसी और प्लॉटों की निशानदेही के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार, कार्यालय जिला नगर योजनाकार, नारनौल की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। जिला प्रशासन ने इसमें सहयोग किया। जिला नगर योजनाकार, नारनौल के मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें