फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से बंद होने की कगार पर अटल कैंटीन

पुरानी अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रथम तल पर एक अटल कैंटीन है। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की 6 महिलाओं की ओर से किया जाता है। जो गरीब व मजदूर तबके के लोगों को महज 10 रुपये में घर जैसा गर्मा गर्म भोजन उपलब्ध करवाती हैं। इस कैंटीन में प्रतिदिन करीब 250 से 300 लोग भोजन करने के लिए आते हैं। तीन सिलिंडर खाली, एक के सहारे कैंटीन खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई में आ रही परेशानी के चलते इसका असर अब कैंटीन पर भी दिखने लगा है। करीब 10 दिनों से कैंटीन के तीन सिलिंडर खाली पड़े हैं और सिर्फ एक सिलिंडर के भरोसे कैंटीन चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें