फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में आशीष गोरा पुन: बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष, हरकेश को बनाया गया जिलामंत्री

भारतीय मजदूर संघ का जिला महेंद्रगढ़ का अधिवेशन सीताराम धर्मशाला नारनौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश मंत्री एवं भिवानी विभाग प्रमुख हवा सिंह तंवर, जिला महेंद्रगढ़ के जिला मंत्री भंवरलाल व जिला भर से आए सभी विभागीय संगठनो के कर्मचारियों ने भाग लिया। 234 महिला एवं पुरुष आज के अधिवेशन में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ 23 जुलाई 1955 को शून्य से आरंभ होकर आज 70 वर्ष में इस देश का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का मजदूरों के लिए और मजदूरों द्वारा चलाए जाने वाला श्रम संगठन है। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी सोच रखने वाला गैर राजनीतिक श्रम संगठन है। उन्होंने अपने संबोधन में पांच परिवर्तन पर प्रकाश डाला और बताया कि हमारे जीवन में इन पांच परिवर्तनों का कितना महत्व है इन सभी पांच परिवर्तन पर अपने विचार रखते हुए समाज में एक अलग दिशा देने का काम भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को करना है। भिवानी विभाग प्रमुख हवा सिंह तंवर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ सभी कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहता है तथा किसी भी कर्मचारी पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिवेशन के अंत में भारतीय मजदूर संघ की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मजदूर संघ से सम्भधित सभी संगठनों को प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से आशीष गोरा को पुन: जिला अध्यक्ष, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मुनी देवी व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ से दीपक को उपाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से हरकेश को जिला मंत्री, आईटीआई से हरीश व कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से दीपक को सहमंत्री, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से भूपेश पालीवाल को कोषाध्यक्ष इसके इलावा अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मंजू बाला, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से स्नेहलता व डॉ. पुष्पेन्द्र, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से कर्मवीर जाखड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए हैं। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने नवनिर्वाचित जिला समिति को बधाई देते हुए बताया की भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की 18 अगस्त को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ कर्मचारियों की मांगो को लेकर मीटिंग है उक्त मीटिंग में मुख्य सचिव के इलावा सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं विभागध्य भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासत किया कि इस मीटिंग में सभी कर्मचारियों की मांगो के साथ साथ एनएचएम कर्मचारियों की भी मांगो को पूर्ण करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें