फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

सामाजिक तानों का जाल तोड़कर ही महिलाएं सफलता की ऊंचाई माप सकती हैं। सामाजिक तानों को अनदेखा करें और परिजनों से बातचीत कर अपनी इच्छा व्यक्त करें। स्वयं पर विश्वास और मेहनत से हर हर महिला आत्मनिर्भर बनकर समाज में मिसाल कायम कर सकती है। उक्त बातें वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वरोजगार की राह में महिलाओं के लिए चुनौतियां व अवसर विषय पर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सफल कारोबारी महिलाओं ने कही। महिलाओं ने अपनी कामयाबी की राह में आने वाली चुनौतियाें से अवगत कराया और साथ ही मंजिल तक पहुंचने का सफर भी बताया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने वक्ताओं से सवाल पूछे और अपनी शंकाओं के समाधान भी पाए। कार्यक्रम में 30 महिलाएं शामिल हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव जबकि बतौर वक्ता बनारसी देवी, पूजा, जागृति ने शिरकत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें