फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल नगर परिषद में बने कमरे में कर्मचारी ने लगाई फांसी

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 10:52 AM IST

नारनौल की नगर परिषद में रह रहे ठेकेदार के कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल पर नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। जल भराव के दौरान कर्मचारी को पानी की निकासी के लिए काम पर रखा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे नगर परिषद के अन्य कर्मचारी कार्यालय में आए तो दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से बंद मिला। जिसके बाद काफी देर तक खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से देखा तो कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में ठेकेदार गन्नोर निवासी गौरव गर्ग से बात की तो उसने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। अब कर्मचारी ने फांसी क्यों लगाई है, इसका पता तो वहां पर आने के बाद ही चलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें