फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में तीन विभागों की संयुक्त टीम की कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर वाहन चालकों को लगाया 3.75 लाख का जुर्माना

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते एवं आरटीए तथा खनन विभाग की संयुक्त टीमों की और से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालको के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को टीमों ने कनीना क्षेत्र में पहुंचकर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत अवैध खनन, नियमों की अनदेखी व दस्तावेजों की कमी पाए जाने वाले वाहन चालकों पर करीब 3.75 लाख का जुर्माना लगाया गया। सहायक निरीक्षक आरटीए बलवीर सिंह ने बताया कि आरटीए विभाग, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से कनीना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूल बसों, ट्रकों, ओवरलोड वाहनों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर उनके चालान किए गए हैं। टीम द्वारा अवैध रूप से खनन सामग्री भरकर ले जा रहे ट्रकों के दस्तावेजों सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। साथ ही निजी वाहनों एवं स्कूल बसों में यातायात नियमों की अनदेखी पर चालान किए जा रहे हैं। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें