फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नांगल चौधरी रोड पर खल-बिनौला से भरा ट्राला पलटा, चालक बाल-बाल बचा

नांगल चौधरी रोड पर मांदी के पास बुधवार सुबह खल-बिनौला से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में करीब एक हजार से अधिक बोरियां भरी हुई थीं। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में क्षतिग्रस्त ट्राले से सामान को दूसरी ट्राला में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें